फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 215 लोगों की जांच और 32 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राधी देवी अमरावती पॉलीक्लीनिक में स्व. देवीवती अग्रवाल की 19वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चेकअप एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चले कार्यक्रम में शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 215 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 19 जरूरतमंद मरीजों को आंखों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया।चेयरमैन एवं मेयर कुलभूषण गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. रामेश्वर चंद्र, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बख्शी गुप्ता व डॉ. नीरज गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि गुप्ता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक भाटिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डेजी बंसल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत मेहता, डेंटल सर्जन डॉ. अमृता आहूजा तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. किरण ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर जीवन प्रकाश अग्रवाल, हरगोबिंद गोयल, अंजू गोयल, मयंक गोयल सहित अनेक गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें