फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धान की आवक के बीच 400 मंडियां बंद, एसकेएम ने कल प्रदर्शन का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दावा किया है कि पंजाब में धान की आवक जारी होने के बावजूद राज्य सरकार ने 400 मंडियां बंद कर दी हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चे ने इसके विरोध में 13 नवंबर को प्रदर्शन करने का एलान किया है। साथ ही सरकार से मंडियां दोबारा खोलने और किसानों की पूरी फसल खरीदने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान नेता हरिंदर सिंह लख्खोवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस सीजन में 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा था। इसी आधार पर मंडियों का खरीद कोटा तय किया गया। सरकार का दावा है कि 400 मंडियों में खरीद का कोटा पूरा हो चुका है इसलिए इन्हें बंद कर दिया गया है। हालांकि, बेमौसम बारिश के कारण धान की कटाई में देरी हुई है और किसान अभी भी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस साल राज्य में 190 से 195 लाख मीट्रिक टन धान की आवक का अनुमान है। ऐसे में जब कटाई और मंडियों में फसल की आवक जारी है तो खरीद का लक्ष्य कैसे पूरा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से धान की आवक के कारण पंजाब के किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोर्चे ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लख्खोवाल ने बताया कि मोर्चे के प्रतिनिधिमंडलों ने कई जिलों में उपायुक्तों से मिलकर बंद मंडियों को दोबारा चालू करने की मांग की थी लेकिन अधिकारियों ने खरीद कोटा और सीसीएल का हवाला देकर इससे इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें