फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पीजीटी के 3863 पद भरने के लिए HPSC ने निकाली भर्ती, 21 नवंबर से भरे जाएंगे आवेदन

Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आयोग के जरिये कंप्यूटर साइंस में सबसे अधिक 1633 पद भरे जाएंगे। फिजिकल एजुकेशन के 680, फाइन आर्ट्स के 580, गणित के 250, राजनीति विज्ञान के 240, इतिहास के 220, कॉमर्स के 180, संगीत के 80 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Job - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स) के 3863 पद भरने जा रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को भर्ती निकाल दी। 19 नवंबर को पद भरने की सूचना प्रकाशित की जाएगी। 21 नवंबर से 12 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा फरवरी 2023 के दूसरे-तीसरे सप्ताह में संभव है।

विज्ञापन


आयोग के जरिये कंप्यूटर साइंस में सबसे अधिक 1633 पद भरे जाएंगे। फिजिकल एजुकेशन के 680, फाइन आर्ट्स के 580, गणित के 250, राजनीति विज्ञान के 240, इतिहास के 220, कॉमर्स के 180, संगीत के 80 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में मेवात कैडर के पद शामिल नहीं हैं। शेष हरियाणा कैडर के पदों को ही भरने का निर्णय लिया गया है। आयोग इन पदों पर आने वाले आवेदनों की छंटनी में अनेक मानदंड अपनाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के अलावा शैक्षणिक योग्यता की मेरिट बनाकर भी किया जा सकता है। नए भर्ती नियमों के लागू होने से पहले अगर किसी ने बिना बीएड के एसटेट या एचटेट परीक्षा पास की है तो उसे भी भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा।

विज्ञापन

श्रेणी अनुसार पदों का ब्योरा
-कॉमर्स में सामान्य श्रेणी के लिए 99, एससी के लिए 36, बीसी-ए के लिए 18, बीसी-बी के लिए 9, ईडब्ल्यूएस के लिए 18 पद
-कंप्यूटर साइंस में सामान्य श्रेणी के लिए 898, एससी के लिए 327, बीसी-ए के लिए 163, बीसी-बी के लिए 82, ईब्ल्यूएस के लिए 163 पद
-फाइन आर्ट्स में सामान्य श्रेणी के लिए 319, एससी के लिए 116, बीसी-ए के लिए 58, बीसी-बी के लिए 29, ईडब्ल्यूएस के लिए 58 पद
-इतिहास में सामान्य श्रेणी के 121, एससी के 44, बीसी-ए के 22, बीसी-बी के 11, ईडब्ल्यूएस के 22 पद
-गणित में सामान्य श्रेणी के 138, एससी के 50, बीसी-ए के 25, बीसी-बी के 12, ईडब्ल्यूएस के 25 पद
-संगीत में सामान्य श्रेणी के 44, एससी के 16, बीसी-ए के 8, बीसी-बी के 4, ईडब्ल्यूएस के 8 पद
-फिजिकल एजुकेशन में सामान्य श्रेणी के 374, एससी के 136, बीसी-ए के 68, बीसी-बी के 34, ईडब्ल्यूएस के 68 पद
-राजनीति विज्ञान में सामान्य श्रेणी के 132, एससी के 48, बीसी-ए के 24, बीसी-बी के 12, ईडब्ल्यूएस के 24 पद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें