फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 381 विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव ‘उन्नयनम्’ आयोजित



पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल, एचएमटी टाउनशिप में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘उन्नयनम्’ का आयोजन किया गया। ‘आंतरिक शक्ति का विकास’ विषय पर आधारित इस महोत्सव में स्कूल के चारों सदनों के 381 विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में महाधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा ने मुख्य अतिथि, वरिष्ठ उपमहाधिवक्ता विक्रांत पंबू ने विशिष्ट अतिथि तथा अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग खिलाड़ी एवं भारतीय टीम के सदस्य आर्यनपाल सिंह घुमन ने विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण, स्कूल गीत और चारों सदनों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और रिले दौड़ सहित विभिन्न मुकाबले करवाए गए। इस दौरान शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, ‘हरियाणा दर्शन’ के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदेश के 22 जिलों की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू करवाया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष पुंज ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, धैर्य और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें