फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होली पर 370 पुलिसकर्मी तैनात, 35 नाकों पर सख्त निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
16 स्थानों पर एल्कोसेंसर जांच, हुड़दंगियों को चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पंचकूला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। त्योहार की आड़ में हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है
पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे एक-दूसरे की भावनाओं और संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में करीब 370 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनकी निगरानी एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे। शहर में 35 विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। इनमें से 16 नाकों पर एल्कोसेंसर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 25 राइडर, 19 ईआरवी और 11 पीसीआर वाहन लगातार गश्त पर रहेंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों और गश्ती दलों के बीच रीयल-टाइम समन्वय सुनिश्चित किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें