फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आतिशबाजी से 37 लोग झुलसे, एक बच्चे की आंखों में गया बारूद, रोशनी जाने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिवाली की रात जिले में पटाखे जलाने में लापरवाही के चलते 37 लोग झुलस गए। इसमें एक बच्चे की दोनों आंख में बारूद चला गया, इस कारण आंख की रोशनी जाने का खतरा बना है। 15 लोगाें की आंखों में चोट लगी जबकि दो व्यक्ति सिलिंडर में आग लगने से झुलस गए और अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, बाइस लोगों के हाथ, पैर और चेहरे झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। तीन मरीज अभी भर्ती हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज मंदीप सिंह ने बताया कि दिवाली पर बलटाना में घर के अंदर पटाखा जलाने के कारण सिलिंडर फटने से दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें यहां भर्ती किया गया है। वहीं, अभयपुर में बम फोड़ने के दौरान पांच साल के बच्चे के आंख में बारूद चला गया और चेहरा भी जल गया। अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अभी तक हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली के मद्देनजर 34 मरीजोंं को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बॉक्स -
दिवाली की रात पांच जगह लगी आग
शहर में दिवाली की रात पांच जगह आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। सेक्टर -16 लेबर चौक के पास ऑटो मेंं आग लग गई। सेक्टर-16 चौकी के पास, सेक्टर-9 रविदास चौक के पास और एमडीसी सेक्टर -4 झुग्गी के पास कबाड़ में आग लग गई लगी। वहीं, सेक्टर -11 मेंं एक्टिवा में आग लग गई। पंचकूला फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि आग लगने पर तुरंत गाड़ी भेजकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें