फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घर में चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से 40 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी वीरू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 7 अक्तूबर को पंचकूला के एक निवासी ने थाना मनसा देवी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह माता-पिता के साथ बाजार गया था। लौटने पर पता चला कि घर की अलमारी से नकदी गायब है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें