फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी समागम: कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, 8000 जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी समागमों की सुरक्षा के लिए आठ हजार जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को 25 सेक्टरों में बांटा गया है। विधानसभा के विशेष सत्र की सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी एडीजीपी नाैनिहाल सिंह करेंगे। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने डीजीपी समेत अन्य अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बताया कि 24 नवंबर को भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा जबकि 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी विभिन्न धार्मिक समागमों में शिरकत करेंगे। वाहनों के लिए 100 एकड़ में 30 आधुनिक पार्किंग बनाई गई हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 8000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं जो 25 विभिन्न सेक्टरों में निगरानी कर रहे हैं। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिये पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव संसदीय मामले डीके तिवारी, प्रमुख सचिव जल सप्लाई एवं सेनिटेशन नील कंठ अवध, सचिव पर्यटन डॉ. अभिनव, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड एवं सूचना एवं लोक संपर्क रामवीर, विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला, आईएएस साक्षी साहनी, हरगुनजीत कौर समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें