फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अधिकारी के घर से 35 हजार की नकदी और बर्तन चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सहायक परियोजना अधिकारी के घर की खिड़की तोड़कर 35 हजार रुपये नकद समेत स्टील के बर्तन चोरी करने का मामला सामने आया है। मकान नंबर 608 सेक्टर-9 निवासी अचल मोंगिया की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस चौकी ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त कार्यालय में सहायक परियोजना अधिकारी अचल मोंगिया ने बताया कि रोज की तरह घर में ताला बंद करके ऑफिस गया था। शाम को घर वापस आया तो देखा कमरे में सारा समान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

कमरे अंदर जाकर अलमारी देखा तो लॉकर में रखे 35 हजार नकद और किचन में रखे पीतल व स्टील के बर्तन गायब थे। चोरी होने की सूचना तत्काल सेक्टर-10 पुलिस चौकी में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करके केस दर्ज किया। चौकी इंचार्ज सेक्टर-10 गुरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें