पंचकूला। कोरोना संक्रमण और भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में हुई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए बुधवार को विश्वास फाउंडेशन ने सेक्टर-20 मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर एससीओ नंबर-288 के सामने अमर उजाला फाउंडेशन और इंवेस्टगेट फाइनेंसियल पंचकूला के सहयोग से लगाया गया। इसमें 32 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर दोपहर ढाई बजे तक चला। रक्त एकत्रित करने के लिए पीजीआई ब्लड बैंक द्वारा वातानुकूलित बस की व्यवस्था की गई थी। बस में चार लोग एक बार में रक्तदान कर रहे थे। 41 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया था लेकिन नौ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से मना कर दिया गया। कुल 32 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह रक्त पीजीआई चंडीगढ़ की डॉक्टर अनीता की निगरानी में लिया गया।
इस शिविर का उद्घाटन पुलिस स्टेशन सेक्टर-20 के एसएचओ दलीप सिंह ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। इनके साथ सुरिंदर कुमार बंसल, विपिन मनोचा, राजिंदर गुलाटी, मुलख राज मनोचा, श्रवण मनोचा व इंसीडेंट कमांडर विशाल सैनी भी मौजूद रहे। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की इस दौरान कोविड -19 से बचाव के लिए सभी विशेष ध्यान दिया गया। रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र, बैज लगाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। अगला रक्तदान शिविर सेक्टर-4 पंचकूला की मार्केट में 4 जुलाई को लगाया जाएगा। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति आकर रक्तदान कर सकता है।