फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन मंगवाया शूज, डिलिवरी हुई तो निकला बिल्कुल अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : ऑनलाइन ऑर्डर करने पर अलग तरह के शूज भेजने और राशि न लौटाने का मामला
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम ने कंपनी पर ठोका पांच हजार रुपये का जुर्माना


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऑनलाइन शूज ऑर्डर करने के बाद अलग तरह के शूज भेजने और ग्राहक द्वारा वापस करने के राशि न लौटाने के एवज में उपभोक्ता फोरम ने कंपनी पर पांच हजार रुपए का हर्जाना ठोका है। फोरम ने निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ता को शूज की राशि 2725.80 रुपये लौटाए जाएं। साथ ही मानसिक पीड़ा और उत्पीडन के लिए 2500 रुपये मुआवजा और 2500 रुपये मुकदमा खर्च भी अदा किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के मोगा निवासी असीम बंसल ने उपभोक्ता फोरम में मिंत्रा डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि 13 जून 2016 को उसने 2725.80 रुपये में ऑनलाइन शूज आर्डर किए थे। 17 जून 2016 को मयंत्रा द्वारा ये शूज डिलीवर कर दिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ये शूज मैच नहीं किए। शिकायतकर्ता ने ऑपोजिट पार्टी के समक्ष के इस मुद्दे को रजिस्टर्ड कस्टमर हेल्पलाइन नंबर और कई ईमेल के जरिए भी अवगत करवाया। कंपनी ने 24 जून 2016 को ये प्रोडक्ट वापस ले लिया, लेकिन कोई रिफंड नहीं किया। 4 जनवरी 2018 को शिकायतकर्ता ने लीगल नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद ही उन्होंने इस संबंध में फोरम में शिकायत दी। शिकायत का नोटिस दूसरे दोनों पक्षों को भेजा गया, लेकिन ऑपोजिट पार्टी-2 की तरफ से कोई पेश नहीं हुआ, जिसके चलते उसे एक्सपार्टी (एकतरफा) करार दिया गया। वहीं ऑपोजिट पार्टी-1 ने फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोई कोताही नहीं बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें