फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरजा भनोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म नीरजा मेें हिस्सेदारी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर
विज्ञापन

नीरजा के परिवार ने प्रोड्यूसर्स पर फिल्म की कमाई में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी न देने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म ‘नीरजा’ में फिल्म प्रोड्यूसर्स के साथ हिस्सेदारी के मामले का निपटारा न होने पर नीरजा के परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की बहादुरी पर बनाई गई है।
विज्ञापन

नीरजा के परिवार का आरोप है कि प्रतिवादी पक्ष फिल्म की कमाई में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी देने से पीछे हट गया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए परिवार ने आर्बिट्रेटर नियुक्त करने की मांग की है। हाईकोर्ट इस याचिका पर संभवत: छुट्टियों के बाद जुलाई में सुनवाई करेगा। आतंकियों द्वारा पैन-एएम 73 फ्लाईट को हाईजैक कर लिया गया था और प्लेन के अंदर हुए शूटआउट में एयरहोस्टेस नीरजा की जान चली गई थी। आतंकी प्लेन में आर्म्स और हैंड ग्रेनेड लेकर घुसे थे। नीरजा की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को लेकर उन्हें वर्ष 1987 में मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। कराची एयरपोर्ट पर हुई इस हाईजैक की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 150 लोग घायल हुए थे। फ्लाईट में 200 भारतीय यात्री सवार थे, जिनमें से 13 मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें