फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम होगा विश्वविद्यालयों का भार, उच्च शिक्षा में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
कम होगा विश्वविद्यालयों का भार, उच्च शिक्षा में होगा सुधार
विज्ञापन

- प्रदेश में फिर से किया गया विश्वविद्यालयों के अंतर्गत कॉलेजों का पुनर्वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में उच्च शिक्षा में सुधार करने और विश्वविद्यालयों के कार्यभार को कम करने की दिशा में सरकार ने कालेजों का पुनर्वितरण किया है। हरियाणा शिक्षा मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों के फैलाव को व्यवस्थित करने और समाज के सभी वर्गों के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य विश्वविद्यालयों के क्षेत्राधिकार के अनुसार कालेजों को पुनर्वितरित करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि यह महसूस किया जा रहा था कि केवल कुछ राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ही सभी कॉलेजों को संबद्ध करना प्रशासकीय रूप से सुविधाजनक नहीं था। इसलिए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य विश्वविद्यालयों के क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार को पुनर्परिभाषित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस तरह हुआ कॉलेजों का पुनर्वितरण
- जिला पानीपत (केवल लड़कियों के कॉलेजों को छोड़कर) पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के सह-शिक्षा कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से संबद्ध होंगे।
- रोहतक, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह और सोनीपत के सभी सह-शिक्षा कॉलेज (जिला सोनीपत के लड़कियों के कॉलेजों को छोड़कर) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से संबद्ध होंगे।
- जिला सोनीपत और पानीपत के सभी लड़कियों के कालेज भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां से संबद्ध होंगे।
- फरीदाबाद और पलवल जिलों के अन्य सभी कॉलेज (बीएड व इंजीनियरिंग कॉलेज को छोड़कर) एमडीयू, रोहतक से संबद्ध होंगे।
- सिरसा और फतेहाबाद जिलों के सभी प्रकार के कॉलेजों को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा और भिवानी व चरखी दादरी जिलों के सभी प्रकार के कालेजों को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी से संबद्ध किया जाएगा।
- रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के सभी प्रकार के कॉलेज जिला इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर और जींद जिले के सभी प्रकार के कालेजों को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद व जिला हिसार के सभी प्रकार के कालेज गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से संबद्ध होंगे।
विज्ञापन

- फरीदाबाद और पलवल जिलों के केवल बीएड एवं इंजीनियरिंग कालेजों को वाईएमसीए विश्वविद्यालय फरीदाबाद के साथ संबद्ध किया जाएगा। इसी प्रकार पानीपत और सोनीपत जिलों के बीएड व इंजीनियरिंग कॉलेज दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल से संबद्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें