फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व सिविल सर्जन के खेतों से काट ले गए सफेदे के 300 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। गांव टिब्बी में एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कैंप में पैनल एडवोकेट बृजभूषण शर्मा ने उपस्थित लोगों को नालसा की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ठग इंटरनेट, ईमेल, फोन काल और सोशल मीडिया के जरिये लोगों को धोखा देकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल करके धन की ठगी कर रहे हैं। सतर्कता और जागरूकता से ही ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है।


उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को संपत्ति विवाद, पेंशन संबंधी समस्याएं और वसीयत आदि मामलों में मुफ्त कानूनी सलाह एवं सहायता दी जाती है। ग्रामीणों ने शिविर के दौरान कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनके समाधान विशेषज्ञों द्वारा मौके पर दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टिब्बी के सदस्य रमेश धीमान,सुशील धीमान, जयसिंह, माड़ू खान, दयाल सिंह, रकम सिंह, और गुल्लु, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें