फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशा मुक्त अभियान के 300 दिन पूरे,2464 का कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे पंचकूला पुलिस के नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के 300 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बरवाला क्षेत्र के गांव भरेली स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि दिसंबर 2024 में शुरू हुए इस अभियान के दौरान अब तक 305 क्षेत्रों का दौरा कर 25 हजार 20 लोगों से मुलाकात की गई है। इस दौरान 2668 नशा पीडि़तों की पहचान हुई जिनमें से 2464 का इलाज और काउंसलिंग करवाई गई, जबकि 117 गंभीर मामलों को पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया गया। डीसीपी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे नशा मुक्त समाज के सशक्त दूत बनें और इस संदेश को अपने घर, परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में डॉ. अनु , स्कूल प्रिंसिपल इंद्र सिंह रंगा, समाजसेवी सुखविंदर, अध्यापकगण, स्वास्थ्य विभाग की टीम और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें