फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमबीबीएस एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे से दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी
आरोपियों ने कुल 37 लाख रुपये हड़प कर 5 लाख रुपये वापस किए
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमबीबीएस एडमिशन के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदकोट निवासी करण गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी वामसी गुप्ता ने नीट परीक्षा दी थी लेकिन सरकारी कॉलेज में सीट नहीं मिलने पर प्राइवेट कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे से दाखिला कराने की कोशिश की गई। उनके जानकार मानव सिंगला ने मेडिकल साइंसेज कॉलेज बठिंडा में सीट दिलाने का भरोसा देकर पहले 5 लाख रुपये नकद लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद काउंसलिंग और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर अलग-अलग समय पर और पैसे लिए गए, लेकिन दाखिला नहीं कराया गया। आरोप है कि मानव सिंगला ने भारत और आनंत से मिलवाकर एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर कुल 1.27 करोड़ रुपये की डील तय की और 32 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने कुल 37 लाख रुपये हड़प लिए, जिनमें से 5 लाख रुपये वापस कर दिए जबकि बाकी 30 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें