फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीईटी परीक्षा के लिए कालका से यमुनानगर तक चलेंगी 30 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। 26 और 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज सब डिपो कालका ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों के लिए कालका से यमुनानगर के लिए 30 बसें चलेंगी। जो कि शिफ्टों में आवाजाही करेंगी। साथ ही अगर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती है तो रिजर्व बसों को भी रूट पर चलाया जाएगा। बस में निशुल्क सफर करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना सीईटी एडमिट कार्ड दिखाना होगा। वहीं, कालका डिपो में कुल 45 बसें हैं और इनमें से आम लोगों के लिए 15 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के अनुसार 26-27 जुलाई को यहां से सुबह 4 बजे पहले 15 बसें यमुनानगर और जगाधरी बस स्टैंड भेजी जाएंगी। वहां से शटल सेवा के तहत परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। 15 बसें सुबह 9 बजे दूसरी शिफ्ट में जाएंगी। सुबह और शाम को जाने वाली 15-15 बसें परीक्षार्थियों को वापस लेकर भी जाएंगी।

कोट

सब डिपो कालका से परीक्षार्थियों के लिए 30 बसें शिफ्टों में चलेंगी। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर रिजर्व रखी अन्य बसों को भी रूट पर भेजा जाएगा। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड दिखाकर पेपर से एक दिन पहले भी यमुनानगर तक निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। -विनोद कुमार, ड्यूटी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें