फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा भेजने के नाम पर 29 लाख ठगे, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान खेड़ी निवासी कोमल, जतिन कुमार, राजेश कुमार, राजबाला, कर्ण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खेड़ी निवासी चमन लाल पुत्र गुरदयाल सिंह ने पुलिस को बताया कि एक दिन उनका पड़ोसी जतिन कुमार पुत्र राजेश कुमार उनके घर आया। जतिन ने उसे बताया कि उसकी बहन कोमल कनाडा में रहती है। वह तुम्हें भी काम और वीजा दिलवा देगी।
सारी जिम्मेवारी कोमल की है। भरोसा दिलाने के बाद जतिन ने अपनी बहन कोमल से चमन की बातचीत करवाई। कोमल ने बताया कि उनको वीजा लगवाने के लिए 29 लाख रुपये जतिन को देने होंगे। इसके बाद चमन ने राजेश कुमार को नौ लाख रुपये नगद दिए। अन्य बीस लाख रुपये राजेश कुमार को गांव खेड़ी की तीन दुकानें बेचकर दिए। कुछ दिनों बाद फिर कोमल का फोन आया। उसने कहा कि 16 जनवरी 2022 को फ्लाइट है। तुम तैयारी कर लो। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे कर्ण वर्मा नामक व्यक्ति मिला। उसने उसको इंडोनेशिया का वीजा दिया। पूछताछ के दौरान कोमल ने उसे बताया कि आपको पहले तीन महीने इंडोनेशिया जाना होगा। उसके बाद आपको कनाडा भेज देंगे। इंडोनेशिया में उसे सुनील एजेंट मिला। डेढ़ माह इंडोनेशिया रहने के बाद उसके पास दोबारा कोमल का फाेन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि तुम्हें इंडिया वापस जाना होगा। इंडिया वापस आते ही कर्ण और चमन 9 महीने किराये पर शाहबाद रहे। इसके बाद कोमल, जतिन और कर्ण उससे लगातार कनाडा वीजे के बारे में झूठे बोलते रहे और बहका-फुसलाकर उसे कर्ण के साथ शाहबाद में रखा। दिसंबर 2022 में कोमल ने चमन को दुबई भेज दिया। वहां भी उसका काम नहीं बना और वह बीस दिन बाद वापस इंडिया आ गया। शिकायतकर्ता द्वारा रुपये मांगने पर कोमल टाल मटोल करने लगी। इसके बाद चमन ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें