फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: व्यापार में निवेश करने का झांसा देकर 16.70 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एक व्यक्ति को व्यापार में निवेश करने का झांसा देकर 16.70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीरमुच्छला निवासी पवन कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वे बीमा में निवेश का काम करते हैं। 17 जून को उनकी मेल आईडी पर बिजनेस में इंवेस्ट करने और इंग्लैंड का डेबिट कार्ड देने की मेल आई थी। शिकायतकर्ता आरोपी के झांसे में आ गया।
विज्ञापन

इसके बाद उनको 325482 रुपये खाते में जमा करवाने को कहा। शिकायतकर्ता ने सेक्टर-20 स्थित अपने बैंक खाते में रुपये जमा करवा दिए। इसी तरह उन्हें दोबारा से मेल भेजी। दोबारा से 46194 रुपये जमा करवा दिए। आरोपियों ने उनसे कुल 16.70 लाख रुपये जमा करवा लिए। आज तक न तो उन्हें बिजनेस के बारे में कुछ बताया और न ही इंग्लैंड का डेबिट कार्ड भेजा। जब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें