फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 28 नए कोराना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना के 28 नए संक्रमित मामले पाए गए हैं। इसमें से 21 मामले पंचकूला के हैं। इसमें 15 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 149 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं। पंचकूला में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 139 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.53 फीसदी हो चुका है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 21 मामले पंचकूला के हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 179375 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 14136 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। पंचकूला में 10806 मामले सामने आए थे। इन मामलों में अब तक 10518 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें