फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : 24 घंटे में कोरोना ने 27 की और जान ली, चार दिन में हुईं 101 मौतें

Sat, 14 Nov 2020 02:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना की वजह से मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 27 और मरीजों को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया है। अब चार दिन के भीतर इस वायरस से 101 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में दो, हिसार में दस, करनाल में एक, पानीपत में तीन, रेेवाड़ी में चार, सिरसा में एक, झज्जर में एक व फतेहाबाद में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2688 नए मरीज भी मिले हैं, जबकि 2115 मरीज ठीक भी हो गए हैं।

हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 195799 हो गई है, जिसमें 174380 मरीज ठीक हो गए हैं। 19413 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 89.06 प्रतिशत है। संक्रमण की दर 6.63 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से मृत्यु दर 1.02 प्रतिशत है, जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 218091 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 4652 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 2006 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

हरियाणा में 24 घंटे में गुरुग्राम में 797, फरीदाबाद में 632, सोनीपत में 96, हिसार में 210, अंबाला में 55, करनाल में 44, पानीपत में 71, रोहतक में 125, रेवाड़ी में 97, पंचकूला में 40, कुरुक्षेत्र में 44, यमुनानगर में 20, सिरसा में 97, महेंद्रगढ़ में 74, भिवानी में 84, झज्जर में 64, पलवल में 10, फतेहाबाद में 51, कैथल में 8, जींद में 48, नूहं में 48 व चरखी दादरी में 9 नए मरीज सामने आए हैं।

उधर, अब तक गुुरुग्राम में 38382, फरीदाबाद में 30969, सोनीपत में 112682, हिसार में 12858, अंबाला में 9387, करनाल में 8781, पानीपत में 8490, रोहतक में 9154, रेवाड़ी में 8948, पंचकूला में 7823, कुरुक्षेत्र में 7114, यमुनानगर में 5282, सिरसा में 6374, महेंद्रगढ़ में 5744, भिवानी में 4763, झज्जर में 4310, पलवल में 3591, फतेहाबाद में 3677, कैथल में 3122, जींद में 3240, नूहं में 1374 व चरखी दादरी में 1148 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें