सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाता युवक।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में वीरवार को 2617 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 1238 वरिष्ठ नागरिकों और 45-59 वर्ष से ज्यादा के 1206 को टीका लगाया गया। कोविशील्ड लगवाने वालों में 85 हेल्थ वर्कर और 88 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल रहे। टीकाकरण के लिए पंचकूला में वीरवार को 33 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 21 सरकारी केंद्रों और 12 निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों में 45 वर्ष से ज्यादा के साथ ही काफी ज्यादा संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे थे। टीकाकरण के लिए जिले के सरकारी केंद्रों में निजी केंद्रों से ज्यादा भीड़ रही। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि प्रयास है कि जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
अब तक लगाई 108089 कोविशील्ड
अब तक पंचकूला में 108089 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें से 60 वर्ष से ज्यादा के 49617 वरिष्ठ नागरिकों जबकि 45-59 आयु वर्ग के 33699 लोगों को कोविशील्ड के टीके लगाए गए। इसमें से हेल्थ वर्करों को 10360, फ्रंटलाइन वर्करों को 14413 कोविशील्ड लगाई गई।