फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से लागू 1500 रुपए पेंशन की एक अगस्त से वितरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से 750 रुपये से बढ़ा कर 1500 रुपये की गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अदायगी अगस्त से करने के लिए वितरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने पेंशन वितरण के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस योजना से जुड़े 26.21 लाख लाभार्थियों को दोगुनी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से सामाजिक सुरक्षा मासिक पेंशन को 750 रुपये से बढ़ा कर 1500 रुपये करने की मंजूरी के बाद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए एक जुलाई से यह विस्तार लागू कर दिया गया था, जिसकी अदायगी शुरू कर दी गई है। मासिक पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये (दोगुनी) करने के मद्देनजर 2021-22 के दौरान 4000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो साल 2020-21 के 2320 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 72 प्रतिशत विस्तार दर्शाता है।
साल 2019 -20 और 2020 -21 में क्रमवार 2089 करोड़ और 2277 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित की गई, जो पिछली अकाली-भाजपा सरकार की ओर से 2016-17 में दी केवल 747 करोड़ रुपये की पेंशन की अपेक्षा तीन गुना अधिक बनती है। 2020-21 के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित 13 लाख लाभार्थियों सहित कुल 25.55 लाख लाभार्थियों को पेंशन दी गई। विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य के समूह जिलों के 1764909 बुजुर्गों, 490539 विधवाओं और बेसहारा महिलाओं, 209110 दिव्यांग व्यक्तियों और 156643 आश्रित बच्चों को दोगुनी पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें