फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में मिलेगा 2500 परिंदों को आशियाना, निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। बदलते मौसम और प्रदूषण से पक्षियों के जीवन पर संकट खड़ा हो रहा है। इस संकट से पक्षियों को बचाने के लिए माता मनसा देवी गोधाम में गोशाला ट्रस्ट पक्षियों के लिए आशियाना का निर्माण कर रहा है। इस पर 7-8 लाख रुपये की लागत आएगी है। पक्षियों के लिए बनाए जा रहे टावर की कुल ऊंचाई 52 फीट होगी। यह छह मंजिला होगा, इसमें लगभग 650 पक्के घोंसले होंगे। हर घोंसले में 4 से 5 पक्षी आसानी से रह सकेंगे। इस तरह तकरीबन 2500 पक्षियों के लिए यह शानदार आशियाना होगा।
पंचकूला के महापौर एवं ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल ने इस निर्माण का शुभारंभ किया। उनके साथ नरेश मित्तल, कुसुम कुमार गुप्ता, भूपिंदर गोयल, दीपक बंसल, तेजपाल गुप्ता, एसपी सिंगला, विकास भोजिया, वेद काश गर्ग, हरगोविंद गोयल, अंजू गोयल, शारदा गुप्ता भी थे। परिंदों के लिए जो आशियाना बनाया जा रहा है, वह एक बहुमंजिला टावर की तरह दिखेगा। यह आशियाना परिंदों के लिए वरदान साबित होगा। पक्षियों के लिए सुंदर घर बनकर तैयार होगा, जहां पक्षियों को ठिकाना और दाना-पानी भी भी मिलेगा। निर्माण में लगभग तीन माह का समय लगेगा।
विज्ञापन


गुजरात के कारीगर करवा रहे निर्माण
कुलभूषण गोयल ने बताया कि गुजरात दौरे के दौरान वहां पक्षी घर देखा था। तब ठाना था कि पंचकूला गोशाला ट्रस्ट की तरफ से माता मनसा देवी गोधाम में निर्माण करवाया जाएगा। कुलभूषण गोयल ने बताया कि जीव-जंतु, पशु-पक्षियों की रक्षा और उनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। इसी को देखते हुए ट्रस्ट ने 52 फीट ऊंचा पक्षी टावर बनवाने का निर्णय किया है। इसे गुजरात के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। पक्षियों को ठंडी, गर्मी, बरसात और धूलभरी आंधियों के कहर से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

यह सब ध्यान में रखकर टावर बनवाया जा रहा है। कंक्रीट से बन रहे टावर को तापमान के उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके, इसके लिए खास तरह के मेटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि घोंसलों के अंदर का तापमान सही रहे। टावर के सब से ऊपरी भाग में एक मयूर बनाएंगे, ताकि पक्षी घोंसलों की तरफ आकर्षित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें