फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 वोल्वो अत्याधुनिक एंबुलेंस में होंगी तब्दील, गांवों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गांवों में कोरोना का प्रसार रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रोडवेज की 25 वोल्वो को अत्याधुनिक एंबुलेंस में तब्दील किया जाएगा। इनमें ऑक्सीजन समेत प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी।
विज्ञापन

कोरोना मुक्त हरियाणा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बड़ा फैसला लिया है। 25 वोल्वो बसें चलते-फिरते अस्पताल की तरह होंगी। ये वोल्वो एंबुलेंस 3 दिन में तैयार हो जाएंगी और प्रत्येक जिले के गांव में दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जरूरत महसूस कर रहे मरीज को बस रूपी अस्पताल में तुरंत ऑक्सीजन मिलेगी। कोविड की रोकथाम व लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
रोडवेज की 110 साधारण मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया गया है। मंगलवार को ये बसें विभिन्न जिलों के गावों के लिए निकल गई हैं। ये एंबुलेंस आपातकालीन परिस्थिति में उपयोगी सिद्ध होंगी। प्रदेश के हर जिले को 5 मिनी बस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंस में कोविड प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाएगा। गांवों में ये एंबुलेंस कोरोना संदिग्धों की पहचान करेंगी। गांवों में महामारी कम से कम लोगों को प्रभावित करे, इसलिए और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें