फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 25 और मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दो दिनों से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट थोड़ा सुधरा है। नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा पुराने मरीज ठीक हो रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में भी 2450 नए संक्रमित मरीज सामने आए, तो वहीं 2614 मरीज ठीक भी हुए। इसके अलावा मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 25 और नए संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में चार, हिसार में पांच, अंबाला में एक, करनाल में एक, पानीपत में तीन, रोहतक में छह, कुरुक्षेत्र में एक व फतेहाबाद में एक मरीज की मौत संक्रमण से हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 204477 हो गई है। जिसमें 183261 मरीज ठीक हो गए हैं। 19153 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 89.62 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.78 प्रतिशत है।
संक्रमण से मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 225819 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 3720 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 2063 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें