फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में संक्रमण से 25 और लोगों की मौत, 2122 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण की वजह से 25 और मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 2122 नए मरीज भी सामने आए हैं। 429 मरीजों की हालत नाजुक है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट व वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक फरीदाबाद में पांच, हिसार, रोहतक, झज्जर में तीन-तीन, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और जींद में दो-दो तथा करनाल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में 2267 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
रोजाना 50 हजार कोविड टेस्ट किया जाएगा
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के अनुसार प्रदेश में जांच क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अब रोजाना 50 हजार कोविड टेस्ट करेगा। अभी 44526 मरीजों की रोजाना जांच की जा रही है। उधर, हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,26,611 हो गई है। जिसमें 2,03,517 मरीज ठीक हो गए हैं। 20778 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 89.81 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.80 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.02 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें