फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पिंजौर में उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य, बिजली महोत्सव आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एचएमटी पिंजौर के डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के ऑडिटोरियम में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला की ओर से ‘उज्जवल भारत-उज्ज्वल भविष्य’ बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लांबा ने शिरकत की और इस अवसर पर एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चेयरमैन लांबा ने कहा कि आज हरियाणा न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि दूसरे राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति कर रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से ग्रामीणों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ के तहत प्रदेश के 5622 से अधिक गांवों को 24 घंटे बिजली प्रदान की जा रही है और बाकी गांवों को भी इस योजना से जल्द जोड़ा जाएगा। सभी शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है, जिससे लाइन लोस कम हुआ है। सौभाग्य स्कीम के तहत गरीब परिवार को मात्र 200 रुपये में बिजली कनेक्शन लेने की सरकार ने सुविधा प्रदान की है। पूरे राज्य में इस योजना के तहत सोलर पैनल पर सबसिड़ी प्रदान की जाती है, जिससे फसलों की सिंचाई करने से किसानों का खर्चा कम होगा और आमदनी में भी वृद्धि होगी। प्रदेश के सभी गांवों में स्मार्ट मीटर घर से बाहर लगवाए गए हैं, जिनमें बिजली चोरी के मामले काफी कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोग बिजली बचाने के लिए घरों में एलईडी का प्रयोग करें और जरूरत पड़ने पर ही बिजली का इस्तेमाल करें। एसी का तापमान सही रखना चाहिए। इन सब बातों का अगर हम ध्यान रखें तो बिजली की काफी हद तक बचत हो सकती हैं।
इस बिजली महोत्सव का उद्देश्य जनता को बिजली वितरण के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में अवगत करवाकर जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि जिले के पिछड़े क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में बिजली पहुंचाने के लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि कालका में ट्रांसफार्मरों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, इस कारण ग्रामीण आंचल में 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जा रही है। आज केंद्र और हरियाणा सरकार के प्रयासों से दुर्गम क्षेत्रों में भी बिजली पहुंचाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन भारत में एक राष्ट्र-एक ग्रिड-एक फ्रिक्वेंसी है। इसलिए सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है। आज भारत का विद्युत ग्रिड पूरे विश्व की सबसे बड़ी इंटिग्रेटिड ग्रिड प्रणाली के रूप में जाना जाता है और सौर ऊर्जा में पूरे विश्व में भारत का चौथा स्थान है। आज हमें सौर ऊर्जा के विकल्पों को अपनाना बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत विद्युतिकरण किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की बिजली के क्षेत्र में पिछले आठ साल की उपलब्धियों को डाक्यूमेंटरी के माध्यम से दर्शाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर और नोबल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली और सौर ऊर्जा के सदुपयोग के बारे में सभी को सरल ढंग से समझाते हुए बिजली बचाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में सतलुज जल विद्युत निगम शिमला के महाप्रबंधक एवं पंचकूला के नोडल अधिकारी अवधेश प्रसाद ने बिजली के इस्तेमाल और बचत के साथ-साथ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत आज बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ पड़ोसी देशों में बिजली का निर्यात कर रहा है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पिंजौर विकास मेहता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता सुधाकर तिवारी, बरवाला के कार्यकारी अभियंता नीरज कुमार, एसडीओ आशीष चोपड़ा, रायपुररानी के एसडीओ आयुष गर्ग, पार्षद रेखा, नेहा, शालू, शबनम, मंजू, मनिन्द्र कौर और निशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें