पंचकूला। जिले में वीरवार को 234 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें पंचकूला के 174 मामले हैं जबकि 60 संक्रमित अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े हैं। सेक्टर-15 में 17 और पिंजौर में सर्वाधिक 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उनको होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले के गांव अभयपुर, हरीपुर, भरेली, चौकी, कर्णपुर, सेक्टर-1, 2, 7, 14, 18, 26, 28 में एक एक, खटौला, टिपरा, सेक्टर-6, 11, 17, में 2-2, अमरावती एनक्लेव, एमडीसी सेक्टर-5, सेक्टर-4, 9, रायपुररानी में 3-3, बरवाला, राजीव कॉलोनी में चार- चार, सेक्टर 12 ए में 5-5, सेक्टर-16 में 6, सेक्टर-21 में 7, सेक्टर-25 में 8, सेक्टर-10 में 10, सेक्टर-8 में 13, कालका, सेक्टर-20, में 11, सेक्टर-19 में 14, सेक्टर-15 में 17 पिंजौर में 22, मामले पॉजिटिव आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालोें की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। उनको होम क्वारंटीन किया जाएगा।
सेक्टर-15 और पिंजौर में बनाए कंटेनमेंट जोन
पंचकूला के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने कहा कि पंचकूला सेक्टर-15 में 17 और पिंजौर में 22 मामले सामने आए हैं। इन दोनों ही एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में दवाओं का वितरण भी करवाया गया है। इसके साथ ही जवानों की काउंसलिंग भी करवाई गई है। इसके अतिरिक्त सभी सेक्टरों की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से अपील की गई है कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें, जिससे कि उनका कोरोना टेस्ट करवाया जा सके। कोरोना को लेकर पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग दूसरे राज्यों और विदेश से आएं, वह अपना कोरोना टेस्ट सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में आकर अवश्य कराएं।