फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दो बुजुर्गों की मौत, 218 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष समेत जिले में मंगलवार को 218 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। इसमें एक 69 वर्षीय बुजुर्ग सेक्टर-20 का जबकि 70 वर्षीय बुजुर्ग सेक्टर-19 के रहने वाले थे। दोनों पहले से बीमार थे और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। टेस्ट में दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। इन दोनों की मौत के बाद पंचकूला में कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। इसके अलावा मंगलवार को 218 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से पंचकूला के 169 मामले हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है उनको कोविड सेंटरों में भेज दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष समेत अन्य संक्रमितों के परिजनों को घर में ही आईसोलेट करवाया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है। जैसे ही उनकी जानकारी मिलेगी उनके कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के जिले के गांव अभयपुर, भैंसा टिबा, चंडी मंदिर, इंदिरा कॉलोनी, कोट, सेक्टर-3, 6, 7, 12, 22, लोहगढ, महेशपुर, मानकुपर, अमरावती एनक्लेव, सूरजपुर, टागरा हाकीमपुर में एक-एक, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, अब्दुलापुर, कर्णपुर, रायपुररानी, राजीव कॉलोनी, टिपरा, सेक्टर-2, 28, में 2-2, रामगढ, बरवाला, मंढावाला, मोगीनंद, सेक्टर-12 ए, सेक्टर-17, में 3-3, एमडीसी सेक्टर-5, 26 में 4, सेक्टर-4, 10, 11, 25, 27 में 5, बाना, सेक्टर-20, 21, में 6, सेक्टर-14, 16, 19 में 7-7, सेक्टर-15 में 8, पिंजौर में 14, कालका में 18 मामले पॉजिटिव आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है। इन कंटेनमेंट जोन में दवाओं का वितरण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें