फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा रहकर किया रक्तदान, मरने के बाद किया ऑर्गन दान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ‘जीते जी तो सब याद करते हैं, कुछ ऐसा करो कि लोग मरने के बाद याद रखें’। इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है हिमाचल प्रदेश केकांगड़ा जिले के मलकीत सिंह (मित्तु) ने। 24 वर्षीय मलकीत ने जीवित रहते हुए कई बार रक्तदान किया। मरने केबाद उन्होंने अपने ऑर्गन दान कर दिए। लोग इसे हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन

मलकीत मोहाली (पंजाब) में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे। मलकीत के पिता नरेश ने अपने बेटे केइस कदम को साहसिक बताते हुए कहा कि आज सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। पीजीआईएमईआर में मंगलवार को मलकीत के पिता की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया हुई। वहीं, मलकीत की मां निर्मला देवी अपने बेटे के जाने से काफी दुखी थीं, लेकिन उन्हें अपने बेटे के निर्णय पर काफी फख्र था। डॉक्टरों ने बताया कि 27 अप्रैल की सुबह गिरने के कारण मलकीत के सिर में चोट लग गई थी। उसके बाद उसे पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजनों से बातचीत कर लीवर, अगनाशय, गुर्दे और कॉर्निया को डोनेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें