दिल्ली के ध्यानार्थ...फोटो सहित
कबड्डी : आईटी दिल्ली ने चेन्नई को हराया
वॉलीबॉल केफाइनल में आईटी कोलकाता ने आईटी पुणे को 3-1 से हराया।
शहर के अलग-अलग खेल सेंटराें पर चल रही सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट केदूसरे दिन विभिन्न खेलाें में हिस्सा लेते खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर कामयाबी हासिल की। सीजीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज, चंडीगढ़ जोन की ओर से इन खेलाें को शहर के अलग-अलग खेल सेंटराें पर करवाया जा रहा है। इसमें ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ जोन से 900 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। वीरवार को हॉकी केफाइनल में सीजीएसटी चेन्नई ने कस्टम मुंबई को 3-1 से हराया। कबड्डी केफाइनल में आईटी दिल्ली ने आईटी चेन्नई को 34-23 से मात दी। वॉलीबॉल केफाइनल में आईटी कोलकाता ने आईटी पुणे को 3-1 से हराया। बैडमिंटन सिंगल के फाइनल में जयपुर और दिल्ली सब-जोन केलक्षित सूद ने आईटी कोच्चि केअरुण राज को 6-4, 6-3 से मात दी।
मजूमदार ने लॉगेस्ट ड्राइव खिताब जीता
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में गोल्फ टूर्नामेंट में 70 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। रोमल मजूमदार ने 228 यार्ड की हिट लगाकर लांगेस्ट ड्राइव का खिताब जीता। वहीं, डॉली गिल ने पिन केनिकट का अवार्ड, हरिंदर सिंह गिल ने स्ट्रेट ड्राइव, रविंदर वानी ने हैंडीकै प (10-18), मनिंदर सिंह ने हैंडीकैप (19-24) वर्ग में विजेता बने। विजेताओं को प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर सीजीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज मनोरंजन कौर विर्क ने सम्मानित किया।
गौरांग और रीना ने जीती 200 मीटर रेस
सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कस्टम मुंबई के गौरांग और जीएसटी बंगलूरू की रीना ने 200 मीटर रेस में पुरुष और महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। डिसकस थ्रो में आईटी चेन्नई केसचिन दलाल और जीत कौर ढिल्लों विजेता बनी। कोलकाता के मोहम्मद शकील और चेन्नई की विद्या कुमार 800 मीटर रेस में पुरुष और महिला वर्ग में विजेता बने। जैविलयन थ्रो में तमिलनाडु के के. विनतेश ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
आईटी दिल्ली ने चेन्नई को हराया
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में आईटी दिल्ली ने आईटी चेन्नई को 58 रनों से हरा दिया। पहले ख्ेालते हुए आईटी दिल्ली की टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए आईटी चेन्नई की टीम 122 रन पर सिमट गई।