संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत
मनमाजरा। शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास तूड़ी की टाल में काम करने वाले व्यक्ति की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आईटी पार्क थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में भेज दिया।
मृतक की पहचान यूपी के जसपाल के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास तूड़ी की टाल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर जा कर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि 35 वर्षीय जसपाल यूपी बदायूं का रहने वाला है। जोकि इसी तूड़ी की टाल पर काम करता था। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में भेज दिया। आईटी पार्क थाना पुलिस के अनुसार परिजनों के यूपी से आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।