फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों से मिलकर करे योजनाओं का आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों से मिलकर करें योजनाओं का आंकलन: मनोहर लाल
विज्ञापन

सबहेड
शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन में हरियाणा के सीएम ने कार्यकर्ताओं को लोस चुनाव के लिए जुटने को कहा

कहा-भाजपा का 2019 चुनाव में नव-मतदाताओं, महिलाओं और युवाओं पर रहेगा फोकस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा द्वारा शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन से जुट जाएं। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं का आंकलन करें कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या फिर नहीं। इसके लिए बूथ, समिति और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ स्थानीय निवासियों को सरकार की जनहित योजनाओं के प्रति जागरूक करना चाहिए।
हरियाणा के सीएम ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार ने आम जनता के हित में जो कार्य किए हैं, वह पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी सोचे भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का नव-मतदाताओं, महिलाओं और युवाओं पर अधिक फोकस रहेगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों के बल पर ही हमें 2019 के चुनाव में जीत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला तथा प्रदेश स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के लिए बहुत काम करवाए : खेर
इस मौके पर सांसद किरण खेर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में केंद्र सरकार के माध्यम से चंडीगढ़ की जनता के लिए बहुत से काम करवाए हैं लेकिन कई बार कार्यों की सही जानकारी जनता तक नहीं पहुंचाए जाने के कारण लोगों को इन बातों का ज्ञान ही नहीं होता। कार्यकर्ताओं को सभी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए। वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक दिन अपना कुछ समय पार्टी कार्यक्रमों को देना चाहिए। जिससे पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्य एवं कार्यक्रम सुचारु व सही समय पर हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें