फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटे में सिटको, रेनावेट में लुटायेगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटे में सिटको फिर भी 78 कमरों के रेनोवेट पर लुटाएगा लाखों
विज्ञापन

बीते कई साल से सिटको के होटल्स और रेस्टोरेंट चल रहे हैं घाटे में
पार्क व्यू पर 70 लाख तो शिवालिक व्यू होटल पर खर्च होंगे 50 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) बीते कई वर्षों से घाटे का रोना रो रहा है। इसके बावजूद उसने अपने होटलों को चमकाने के लिए पिटारा खोल दिया है। आय बढ़ाने के लिए सिटको अपने होटल्स के कमरों को अत्याधुनिक बनाने जा रहा है। होटल शिवालिक व्यू में जहां प्रथम और द्वितीय तल के 30 कमरों को चमकाया जाएगा वहीं पार्क व्यू में 48 कमरों को रेनोवेट करने का खाका तैयार किया गया है। जल्द ही इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे।
सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू होटल के कमरों को भी रेनोवेट करने पर करीब 70 लाख रुपये खर्च आएगा। इस रेनोवेट में कमरों की बनावट में थोड़ा बदलाव किए जाएगा, ताकि इनमें नई लुक आए। फर्नीचर भी बदला जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-17 स्थित शिवालिक व्यू होटल के कमरों को रेनोवेट कराने का भी फैसला लिया गया है। इसमें करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रशासन स्तर पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसके लिए टेंडर निकाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
एलईडी भी लगवाएगा सिटको
हाल में ही सिटको की हुई बैठक में इसके होटल्स को बेहतर बनाने के लिए एलईडी लाइट्स लगाने का भी फैसला लिया गया था। 60 लाख रुपये की लागत से होटल शिवालिक व्यू, सेक्टर-24 स्थित होटल पार्क व्यू और सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। इसके लिए भी सिटको टेंडर निकालने जा रहा है।
विज्ञापन


कोट
होटल्स की बढ़ाएंगे आय
हम अपने होटल्स को बेहतर बनाने के लिए रेनोवेट करने जा रहे हैं। जनवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आम लोगों को आकर्षित करने के लिए हम सिटको होटल्स के कमरों को अत्याधुनिक बना रहे हैं।
- जितेंद्र यादव, चेयरमैन, सिटको।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें