फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने किया प्ले ग्राउंड का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


नए साल के पहले दिन निगम ने दिया बच्चों को तोहफा
मेयर देवेश मोदगिल ने किया प्ले ग्राउंड का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के लोगों के लिए नववर्ष का उपहार है बच्चों के खेलने के लिए नगर निगम द्वारा मिला प्ले ग्राउंड। मेयर देवेश मोदगिल ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। यह प्ले ग्राउंड सेक्टर-36 में बनाया गया है। इस अवसर पर एरिया पार्षद सुनीता धवन और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

मेयर देवेश मोदगिल ने बताया कि वे हमेशा से चाहते थे कि शहर के बच्चों की खेलने के लिए अलग से जगह होनी चाहिए। आज जब पहली जगह निगम द्वारा बच्चों को दी गई है तो वह अपना सपना साकार होते देख रहे हैं। मेयर ने बताया कि शहर में 100 से अधिक पार्क हैं और 1800 के करीब सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट हैं। निगम के अधिकारियों को इन सबका सर्वे करने को कहा गया है और जहां संभावनाएं दिखती हैं वहां बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान तैयार करने के लिए आदेश दिए हैं। देवेश मोदगिल ने बताया कि जल्द ही अन्य सेक्टरों में खेल का मैदान तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें