फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष शिविर 30 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क ज्योतिष शिविर 30 को
विज्ञापन

श्री बल शिव मंदिर में सेक्टर-29 में होगा आयोजन
उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक ज्योतिष आचार्य लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर 29-बी के श्री बल शिव मंदिर में चतुर्थ निशुल्क ज्योतिष शिविर का आयोजन 30 दिसंबर को किया जा रहा है। ज्योतिष कैंप में उत्तर भारत में ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं वैदिक, हस्तरेखा, टैरो कार्ड रीडर, अंक गणित, स्प्रिचुअल हीलर, रैकी, वास्तु नाड़ी, लाल किताब से जुड़े 40 से अधिक विशेषज्ञ ज्योतिष आचार्य भाग लेंगे।
लक्ष्य ज्योतिष संस्थान की अध्यक्ष आचार्य बीना शर्मा, चेयरमैन डॉक्टर रोहित कुमार और उप प्रधान पीयूष कुमार ने सेक्टर 29 में वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि संस्थान की ओर से आयोजित इस ज्योतिष कैंप को निशुल्क लगाया जाएगा। इसमें न तो ज्योतिष विशेषज्ञों से और न ही आम जनता से किसी भी प्रकार की धनराशि ली जा रही है। ज्योतिष शिविर में लोग अपनी जन्म तिथि, समय और जन्म स्थान बता कर या कुंडली दिखाकर ज्योतिष की विभिन्न विधाओं द्वारा अपने ग्रह की दशा और अपने जीवन से जुड़ी समस्याएं पारिवारिक, स्वास्थ्य, नौकरी व अन्य बातों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि मानव जीवन के स्वास्थ्य से भी ज्योतिष का गहरा संबंध है। ज्योतिष के माध्यम से प्रत्येक इंसान/जातक जहां अपने स्वास्थ्य के प्रति जानकारी हासिल कर सकता है, वहीं भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार के दीर्घ व सामान्य रोग को ज्योतिषीय उपायों द्वारा इनका निवारण भी कर सकता है। ज्योतिष के माध्यम से ही जीवन में घट रही या निकट भविष्य में होने वाली विभिन्न कष्टकारी विपत्तियों को भी टाला जा सकता है।

----------------

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान की ओर से निशुल्क ज्योतिष शिविर 30 से
श्री बल शिव मंदिर में सेक्टर 29 में 30 दिसंबर रविवार को होगा आयोजन
उतर भारत के विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक ज्योतिष आचार्य लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर 29-बी के श्री बल शिव मंदिर में चतुर्थ निशुल्क ज्योतिष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ज्योतिष कैंप में उत्तर भारत में ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड रीडर, अंक गणित, स्प्रिचुअल हीलर, रैकी, वास्तु-नाड़ी, लाल किताब से जुड़े 40 से अधिक विशेषज्ञ ज्योतिष आचार्य भाग लेंगे।
लक्ष्य ज्योतिष संस्थान की अध्यक्ष आचार्य बीना शर्मा, चेयरमैन डॉक्टर रोहित कुमार और उप प्रधान पीयूष कुमार ने सेक्टर 29 में वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि संस्थान की ओर से आयोजित इस ज्योतिष कैंप को निशुल्क लगाया जाएगा।
इसमें न तो ज्योतिष विशेषज्ञों से ओर न ही आम जनता से किसी भी प्रकार की धनराशि ली जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष शिविर में लोग अपनी जन्म तिथि, समय और जन्म स्थान बता कर या कुंडली दिखाकर ज्योतिष की विभिन्न विधाओं द्वारा अपने ग्रह की दशा और अपने जीवन से जुड़ी समस्याएं पारिवारिक, स्वास्थ्य, नौकरी व अन्य बातों की जानकारी हासिल कर सकते है।
विज्ञापन

डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि मानव जीवन के स्वास्थ्य से भी ज्योतिष का गहरा संबंध है। ज्योतिष के माध्यम से प्रत्येक इंसान/जातक अपने स्वास्थ्य के प्रति जानकारी हासिल कर सकता है, बल्कि भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार के दीर्घ व सामान्य रोग को ज्योतिषीय उपायों के द्वारा इनका निवारण भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष के माध्यम से ही जीवन में घट रही या निकट भविष्य में होने वाली विभिन्न कष्टकारी विपत्तियों को भी टाला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें