फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 4 डिग्री के नीचे पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात का तापमान 4 डिग्री के नीचे पहुंचा
विज्ञापन

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में सर्दी का कहर जारी है । रात का तापमान 4 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 3.4 दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह शाम कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन

आसमान साफ होने और पर्वतीय इलाकों में गिरी बर्फ के पिघलने के कारण बुधवार को पारा कम होता चला गया। वीरवार को दिनभर धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाएं चलने से गलन महसूस की गई। शाम होते-होते पारा और कम हो गया। लोग घरों में जल्दी पहुंच गए। बाजारों में भी शाम को भीड़ कम हो गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें