फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने के कारण पांच फ्लाइट्स रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब होने से पांच फ्लाइट्स लेट पहुंची
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई में मौसम खराब होने से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स देरी से आईं, घंटों यात्री रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली, मुंबई में मौसम खराब होने के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच फ्लाइट्स देरी से आईं। इसी वजह से यह फ्लाइट्स निर्धारित समय से देरी से उड़ीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार को एयर इंडिया की सुबह 7.25 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे बीस मिनट देरी से सुबह 10.45 बजे उड़ी। सुबह 9.15 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे इक्कीस मिनट देरी से 12.36 बजे गई। एयर इंडिया की दोपहर बाद दो बजे बैंकाक जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे पचास मिनट देरी से 5.50 बजे गई। एयर इंडिया की शाम को 3.30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे सात मिनट देरी से शाम को 6.37 बजे गई। वहीं इंडिगो की 6.55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से 8.55 बजे गई। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजर दीपेश जोशी ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट्स एयरपोर्ट पर देरी से आईं। इसी कारण पांच फ्लाइट्स देरी से उड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू फ्लाइट्स हो गई रद्द
एयर इंडिया की चंडीगढ़ से कुल्लू जाने वाले फ्लाइट मार्च में शुरू हुई थी। मौसम खराब होने के कारण एयर इंडिया की ओर से इस फ्लाइट को बंद करने का फैसला लिया गया है। पब्लिक रिलेशन आफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बारिश और मौसम खराब होने के कारण कुल्लू की फ्लाइट बंद कर दी गई है। उनसे जब पूछा गया कि यह फ्लाइट्स कब चलेगी तो उन्हाेंने कहा कि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें