1500 मीटर में छाए पंजाब के खिलाड़ी
नेशनल मास्टर्स गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों का जलवा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 में नेशनल मास्टर्स गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों का जलवा रहा। मुकाबले सेक्टर-42 और 46 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में भी करवाए जा रहे हैं। नेशनल मास्टर्स गेम्स में 21 राज्याें के 1500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
बुधवार को 10 हजार मीटर रेस में 30 से अधिक आयु वर्ग में पंजाब केजतिंदर पहले, अरविंद दूसरे, चन्ना सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 35 साल से अधिक आयु वर्ग में हिमाचल प्रदेश केसुखराम पहले और यूपी के राज कुमार दूसरे स्थान पर रहे। हाई जंप में 35 साल से अधिक आयु वर्ग में पंजाब के दीप सिंह पहले और गुरप्रीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। प्लस 40 साल आयु वर्ग में पंजाब के यादविंदर पहले और उत्तराखंड केदीपक नेगी दूसरे स्थान पर रहे।