पीयू के लिए 527 करोड़ का बजट प्रस्तावित
एक अगस्त को होनी है बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक
थिंक टैंक केसुझावों केसाथ एजेंडा तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नये सेशन के ेलिए पीयू का प्रस्तावित बजट 527 करोड़ रुपये तय किया गया है। लगभग इतना ही पैसा पीयू को मिलेगा भी। इसमें यूजीसी से मिलने वाली ग्रांट और पंजाब से मिलने वाले पैसों केसाथ पीयू की अपनी आमदनी भी शामिल है। जो फीस, होस्टल और अन्य विकल्पों से आती है। एक अगस्त को पीयू की बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग तय है, जिसमें आय और व्यय पर चर्चा होगी। साथ ही पीयू केथिंक टैंक केसुझावों पर भी मंथन होगा।
बजट में कई प्रस्तावों को पास करने केलिए एजेंडा तैयार किया गया है। इसमें खास तौर से सिक्योरिटी केलिहाज से सीसीटीवी कैमरे, बैरियर और मेटल डिटेक्टर लगवाए जाने हैं। साथ ही सिक्योरिटी स्टॉफ को भी वॉकी-टॉकी, बाइक और जीप से लैस किया जाएगा। इसके अलावा पीयू में बन रहे नये ऑडिटोरियम का काम भी पूरा करने के लिए प्रस्ताव और बजट का एक हिस्सा तय किया गया है।
पीयू को अपनी आय बढ़ाने की जरूरत
चूंकि यूजीसी और पंजाब सरकार ने अपने हिस्से का पैसा बढ़ाकर दिया था। तो ऐसे में पीयू को अपनी आय बढ़ाने पर भी चर्चा करनी है। इस बारे पीयू थिंक टैंक ने भी सुझाव दिए थे कि पीयू को सलाना 10 से 12 फीसदी आय बढ़ाने की जरूरत है, जो एक तय सीमा में फीस बढ़ोतरी करके किया जा सकता है। कुछ अन्य भी सुझाव थे, जिन पर बोर्ड ऑफ फाइनेंस में चर्चा होगी।