फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी स्मारक से रन फॉर योगा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्मारक भवन से रन फॉर योगा का आयोजन
विज्ञापन

- बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आचार्यकुल चंडीगढ़ के मार्ग दर्शन में केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् भारत सरकार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी 21 मई, 2017 से चल रही है।
विज्ञापन

आचार्यकुल के सचिव डॉ. देवराज त्यागी ने बताया कि इस संदर्भ में मंगलवार को लोगों को जागरूक करने के लिए रन फॉर योगा नाम से दौड़ का आयोजन किया। इसकी शुरुआत सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन से हुई। वहां से मटका चौक और अस्पताल होते हुए वापस गांधी स्मारक भवन में आकर संपन्न हुई। दौड़ से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। दौड़ में भाग लेने वालों में योग गुरु नरेश शर्मा, रमन शर्मा, उषा शर्मा, भारतीय रिजर्व बैंक के डायरेक्टर, आईएनओ की मीना शाह, परमिंदर सिंह, आनंद राव, सुभाष चंद्र एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। डॉ. देवराज त्यागी ने योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। सभी लोगों को अंकुरित आहार का नाश्ता कराया गया। बता दें कि आचार्यकुल की ओर से चंडीगढ़ में पांच स्थानों पर योग केंद्र चलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें