फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर ने लॉन्च किया ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नर ने लांच किया ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को यूटी सचिवालय में इज आफ डूइंग बिजनेस पर ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम साफ्टवेयर लांच किया। ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम की मदद से अब उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की मंजूरी या कंसेंट लेटर के लिए उद्योग विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंडस्ट्री स्थापित करने से लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सभी प्रकार की अप्रूवल अब ऑनलाइन ही मिल जाएगी। उद्योगपतियों को नए रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस रिन्यूअल, बिजली व पानी कनेक्शन, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल व अन्य प्रकार की अनुमति के लिए विभाग नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

एस्टेट आफिस, लेबर डिपार्टमेंट, नगर निगम और चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से किसी भी प्रकार की सहमति व अनुमति पत्र के लिए उद्योगपति ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2015 के तहत तय समय सीमा पर उद्योगपतियों को अप्रूवल दी जाएगी। इस अवसर पर प्रशासक ने कहा कि यह एक अनूठी पहल है। एमएसएमई के तहत छोटे उद्योगपतियों व कारोबारियों को इसका लाभ होगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, अतिरिक्त मुख्य सचिव एमपी सिंह, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस और निदेशक इंडस्ट्री डॉ तपस्या राघव मौजूद थी।
विज्ञापन


सर्विस कितने दिन में होगा काम
वाटर व सीवर कनेक्शन 15
स्थापित करने के लिए सहमति 30 से 120
संचालित की अनुमति 30 से 120
बिजली कनेक्शन, न्यू लोड 30
बिल्डिंग प्लान अप्रूवल 32
न्यू रजिस्ट्रेशन 15
लाइसेंस रिन्यूअल 15
सीएसटी व टिन नंबर 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें