समरबीर और अवीश सेमीफाइनल में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
समरबीर, अवीश और अभय मोहन आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। टूर्नामेंट का सनराइज टेनिस अकादमी की ओर से कराया जा रहा है। मुकाबले चंडीगढ़ क्लब के टेनिस कोर्ट पर हुए।
बुधवार को लड़कों के अंडर-14वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में समरबीर ने गुरुसस्त कक्कड़ को 6-1, 7-5 से, अवीश वर्मा ने अर्णव जोशी को 7-5, 7-5 से और आर्यन ठाकुर ने गुरजोश सिंह को 6-4, 6-2 से हराया।
अंडर-16 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अभय मोहन ने सिद्धार्थ गोयल को 6-3, 7-5 से और मनवीर सिंह ने गौरव कुमार को 6-4,6-4 से हराया।
लड़कियों के अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैचाें में प्रभलीन कौर ने अनु़ष्का वर्मा को 6-1,6-2 से, रिया ने मेहर कोहली को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी। अंडर-16 प्री क्वार्टर फाइनल मैचाें में प्रिंसी ने पवनदीप कौर को 6-2, 6-2 से, सिमरन ने प्रभलीन कौर को 6-0, 6-4 से और अदिति सिंह ने जसकीरत कौर को 6-3, 6-3 से हराया।
चंडीगढ़ क्लब में हुए आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के मैच
अनुष्का और रिया ने भी सेमीफाइनल में बनाई जगह