फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑपरेशन प्रहार में 208 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़े गए पंजाब पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत शुक्रवार को विभिन्न जिलों में 601 जगह दबिश देकर 208 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत भी पुलिस ने 97 आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 601 स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने 208 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 कारतूसों सहित चार हथियार बरामद किए। अब तक 5,110 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कार्रवाई के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने बताया कि नशा तस्करी के आरोप में भी 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 510 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें