फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 12वीं के बाद जम्मू कश्मीर 10वीं के नतीजों में भी आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सोमवार को घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों में पंचकूला जोन का पास प्रतिशत रिजल्ट 93.73 प्रतिशत रहा, जिसमें 12वीं के नतीजों की तरह 10वीं के नतीजों में भी जम्मू-कश्मीर राज्य का पास प्रतिशत सबसे अधिक यानि 98.51 रहा। चंडीगढ़ का पास प्रतिशत दसवीं के रिजल्ट में भी फिसड्डी रहा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर राज्य का ओवरऑल रिजल्ट 98.51 प्रतिशत, 98.29 लड़के और 98.84 प्रतिशत लड़कियां पास रही। जम्मू कश्मीर राज्य में 9763 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 9618 विद्यार्थी पास रहे। चंडीगढ़ का ओवरऑल रिजल्ट 84.05 प्रतिशत रहा। वहीं, चंडीगढ़ से 83.53 प्रतिशत लड़के, 84.61 लड़कियां पास हुईं। चंडीगढ़ से कुल 17338 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 14573 विद्यार्थी पास हुए। वहीं हरियाणा राज्य से ओवरऑल पास प्रतिशत 94.18 रहा। लड़के 92.28 और 97.06 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। हरियाणा राज्य से 123174 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 116005 विद्यार्थी पास रहे। हिमाचल राज्य का ओवर आल रिजल्ट 97.28 रहा। लड़के 96.33 प्रतिशत और लड़कियां 98.56 प्रतिशत पास रही। इनमें 14470 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 14077 विद्यार्थी पास रहे। वहीं पंजाब का ओवरआल रिजल्ट 93.85 प्रतिशत रहा। इनमें 91.20 प्रतिशत लड़के और 97.32 लड़कियां पास रही। पंजाब राज्य से 89514 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 84010 विद्यार्थी पास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें