पंचकूला। हरियाणा विधानसभा में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी जसबीर सिंह से पूछताछ की है। पूछताछ में अभी तक सामने आया है कि पैसे लेने एएसआई चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह गुज्जर, राजपाल प्रेमी का नाम सामने आया है। पुलिस जल्द ही इन सभी आरोपियों को जांच के बाद गिरफ्तार कर सकती है। चंडीमंदिर पुलिस की ओर से सभी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी तक इन तीनों ने इनवेस्टीगेशन ज्वाइन नहीं की है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश भी दे रही है। हालांकि अभी तक यह गिरफ्त से बाहर हैं। चंडीमंदिर पुलिस थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पैसे लेने के बाद पीड़ित जोगिंद्र सिंह को चेक भी दिए गए थे। चेक जब काम नहीं होने के बाद बाउंस हो गए तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।
मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अभी तक जिन पुलिसवालों के नाम सामने आए हैं। उन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस की ओर से जल्द ही इस केस को साल्व कर लिया जाएगा।
- नवीन कुमार, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर।