फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांव के लोगों को केवल इसी वर्ष देनी होगी प्रापर्टी टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव हल्लोमाजरा, कजहेड़ी, पलसोरा, मलोया और डड्डूमाजरा के लोगों को साल 2019 का केवल कामर्शियल प्रापर्टी टैक्स देना होगा। यह फैसला सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में लिया गया। कमिश्नर केके यादव ने सोमवार को सभी वरिष्ठ अधिकारियों और ब्रांच हेड की नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में बैठक बुलाई थी। इसमें गांवों को भेजे गए प्रापर्टी टैक्स की समीक्षा की गई। इस दौरान हल्लोमाजरा, कजहेड़ी, पलसोरा, मलोया और डड्डूमाजरा गांव के लोगों को भेजे नोटिस की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वे एसपीआईसी को आर्डर करें कि वह केवल इस साल का प्रापर्टी टैक्स ले। 27 मई 2019 से पहले चेक व डिमांड ड्राफ्ट और 31 मई तक नगद टैक्स जमा कराने पर छूट मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में बड़ी संख्या में लोगों को प्रापर्टी टैक्स का नोटिस भेजा गया। इसमें 2004 से लेकर 2019 तक की राशि जोड़कर भेजी गई। यह नोटिस मिलते ही हड़कंप मच गया। इसमें 30 हजार से लेकर 45 हजार तक के प्रापर्टी टैक्स के नोटिस भेजे गए। इसके बाद फैसला लिया गया कि अब केवल वर्ष 2019 का ही प्रापर्टी टैक्स लिया जाएगा। कई लोगों के मकान को दुकान के नाम से नोटिस भेजा गया है। कमिश्नर केके यादव ने बताया कि अधिकारियों को सुधार करने को कहा गया है। बैठक में पेड पार्किंग, यूनिपोल्स की स्टेटस, पेट्रोल पंप और अन्य संबंधित मुददों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें