फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र ने लोहे के ग्रिल में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित एक घर में 10वीं के छात्र ने बंद कमरे में लोहे के ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर जब उसे उसे तोड़ा गया तो छात्र फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-52 निवासी शुभम गुप्ता (15) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-52 स्थित मकान नंबर 2066 में युवक ने फंदा लगाया है। सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम गुप्ता अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। शुभम भाई बहनों में बीच का था। उनकी जीरकपुर में दुकान है। दोपहर करीब सवा एक बजे शुभम के कमरे से बदबू आ रही थी। आवाज लगाने पर उसने दरवाजा नहीं खोला। बमुश्किल दरवाजा को तोड़ा गया तो पता चला कि वह लोहे के ग्रिल पर लटका हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम रात से ही अपने कमरे में था। उसने खाना भी नहीं खाया। वहीं, घटना के बाद पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मोबाइल डाटा खंगालने में जुटी पुलिस
शुभम के मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। ऐसे में पुलिस अब उसका मोबाइल भी खंगालेगी ताकि पता चल सके कि उसने ऐसा क्यों किया। वहीं, पुलिस उसके स्कूल में भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच में जुटी हुई है कि वह कहीं पढ़ाई में कमजोर तो नहीं था।
विज्ञापन


चार दिन में सात सुसाइड
सेक्टर-52 में सुसाइड केस हाल का कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में पिछले चार दिन में सात मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 15 से 40 वर्ष के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें