फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बबार्दी कर रहे 1 का चालान व 46 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को सेक्टर 28 में अपने लॉन में पानी दे रहे एक व्यक्ति का चालान काट दिया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर 46 लोगों को नोटिस भी जारी किया। टीम ने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगली बार पानी की बर्बादी करते हुए मिले तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में गर्मियों के दिनों में हर साल पानी की समस्या बढ़ जाती है। इससे निजात पाने के लिए नगर निगम ने 15 अप्रैल से शहर में पानी की बर्बादी कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसमें पहली बार में दो हजार रुपये चालान की कार्रवाई और दूसरी बार में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। निगम यह अभियान 30 जून तक चलाएगा। इसके लिए निगम की 18 टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक चेकिंग अभियान चलाती हैं। यदि किसी की पानी टंकी ओवरफ्लो या लीकेज, मीटर के पास लीकेज, गार्डन में पानी डालते मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें